पीडि़त परिवार की सरपंच ने की आर्थिक सहायता
सीकर। मैलासी गांव में बुधवार को छप्पर में आग लगने से हुए नुकसान के मुवाजे की मांग ग्रामीणों ने की। रामस्वरूप सैन और मनोहर लाल सैन के छप्पर में आग लगने से हुए नुकसान को लेकर रसीदपुरा सरपंच पूजा सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार फेनिन ने पीडि़त परिवार को पचास हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता दी है। सरपंच प्रतिनिधि इस अवसर पर कहां पीडि़त परिवार के लिए सभी वर्ग को आगे आकर सहायता करनी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने 50000 की सहायता की पीडि़त परिवार को प्रदान की। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सरपंच का आभार व्यक्त किया।