महाविद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
सोजत। राजकीय महाविद्यालय के अकादमिक परिसर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। शिविर में पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह सिंह भाटी का माला पहनाकर व मोमेंटो प्रदान कर महाविद्यालय परिसर द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरती पालीवाल, सहायक आचार्य प्रशांत शर्मा ने बताया कि एडीईओ पाली तुलसीराम चौहान ने वेस्ट से बेस्ट विषय पर प्रभावी व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक बोतल में उपयोग में ली गई पॉलिथिन डालकर इकोब्रिक बनाई जा सकती है। इससे पॉलिथिन का समुचित निस्तारण किया जा सकता है और भूमि को बंजर होने तथा पशुओं के जीवन को होने वाली हानि से बचाया जा सकता है। हेमंत शर्मा ने साहित्य के माध्यम से एनएसएस के कोर मूल्यों को समझाया और आधुनिक समाज में इनकी उपादेयता, प्रासंगिकता पर बल दिया। डॉ. आरती पालीवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद नवल श्यामलाल तोषावरा डॉ. जितेंद्र पुरोहित, विश्वजीत छतवानी, गौतम कुमावत, नीलू देवल, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. भगवेन्द्र प्रकाश, रामावतार, घनश्याम, वचनाराम डॉ. धीरेंद्र स्वयंसेवक डिम्पल प्रजापत, भगवती, निरजंन, राहुल उपस्थित थे।