Dark Mode
दिल्ली के बीकानेर हाउस में दिखेगा हिम्मत का हुनर

दिल्ली के बीकानेर हाउस में दिखेगा हिम्मत का हुनर

जयपुर। जयपुर के प्रसिद्ध शिल्पकार व चित्रकार हिम्मत शाह की कलाकृतियां अब दिल्ली में अपनी धाक जमाने वाली है। जयपुर सेंटर ऑफ आर्ट एंड कल्चर (जेसीसीए) और आर्ट मैग्नम गैलरी, नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 21 से 24 जुलाई तक बीकानेर हाउस (सीसीए बिल्डिंग) में तो 28 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आर्ट मैग्नम में यह प्रदर्शनी जारी रहेगी। इसमें हिम्मत शाह के नवीनतम पेंटिंग्स कलेक्शन 'अंडर दी मास्क' को प्रदर्शित किया जाएगा, इन्हें हिम्मत ने कोरोना काल में तैयार किया है। ख़ास बात यह है कि ख्यातनाम फोटोग्राफर पद्मश्री रघु राय भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा रहने वाले हैं। रघु राय ने हिम्मत की जीवन यात्रा को जिन तस्वीरों में कैद किया है वे भी यहां देखने को मिलेगी। जेसीसीए डायरेक्टर मोनिका शारदा ने बताया कि जयपुर के हिम्मत शाह की नवीनतम रचनाओं को देशभर में पहचान दिलाने के लिए अंडर दी मास्क के लघु संग्रह और डायमंड स्कल्पचर्स को दिल्ली में प्रदर्शित करने की योजना बनायी गयी है। गौरतलब है कि हिम्मत शाह अपने जीवन के 90वें वर्ष को पूरा करने जा रहे हैं, इसके जश्न के रूप में जेसीसीए में  ज्योतिर्मय भट्टाचार्य के क्यूरेशन में 1 जुलाई से अंडर दी मास्क शो की शुरुआत की गयी, जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!