समाज सेवा शिविर का समापन पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर किया
नौगावा. राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नौगांवा में चल रहे समाज सेवा शिविर का समापन बुधवार को किया गया। समापन समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।समारोह के मुख्य अतिथि नरेश जैन आजाद,विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार, जरनैल सिंह, शिवरतन, नीरज कुमारी, मीना ओड,बालिका बसंत कुमार ,रोहित शर्मा इत्यादि थे । विधालय के प्रधानाचार्य डॉ रामनिवास यादव ने बताया की विद्यालय मे 17 मई से समाज सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय नौगांवा में चल रहे समाज सेवा शिविर के समापन किया गया है।संस्थाप्रधान रामनिवास यादव के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत,धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।शिविर प्रभारी ज्योति शर्मा व भास्मिता वशिष्ठ के द्वारा शिविर के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान की गई।समापन समारोह के अवसर पर अतिथियों के द्वारा पक्षियों के लिए गर्मी को ध्यान में रखते हुए परिंदे लगाए गए।और अंत में सभी के द्वारा ठंडाई पिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी सुरेन्द्र कुमार कासोट रहे।