शहर में डांडिया की खनक,और गरबा की धूम
कुचेरा. शहर में इन दिनों शारदीय नवरात्रि के चलते गली मोहल्लों में डांडिया की खनक, गरबा की धूम और देवी की उपासना से शहरवासी सराबोर है। शाम होते ही नवरात्र महोत्सव में गली-मोहल्लों में गरबा और डांडिया की रौनक दिखाई देती है।गुजराती गीतों के साथ साथ बॉलीवुड गानों पर डांडिया नृत्य करते युवक, युवतियों, बालिकाओं व महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता है। डांडिया और गरबा के साथ देवी प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना का क्रम भी चल रहा है। वहीं घरों से गली -मोहल्लों और मंदिरों तक शक्ति की उपासना चल रही है। देवी उपासक और श्रद्धालु मां के भजन और स्तुती गान कर रहे है। शहर के परिहार कॉलोनी, परिहार कॉलोनी,अस्तल चौक सहित कई जगहों पर अलग-अलग रंग और वेशभूषा में सज-संवर कर महिलाएं डांडिया की शाम को खास बना रही हैं।