Dark Mode
बीमादारों की राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रेल को होगी परिपक्व

बीमादारों की राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रेल को होगी परिपक्व

संभाग के 283 बीमादारों के ऑनलाइन दावे विभाग को नहीं हुए प्राप्त

 

कोटा । राज्य कर्मचारी जिनकी जन्म तिथि 1 अप्रेल 1963 से 31 मार्च 1964 है, उन बीमादारों की राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रेल को परिपक्व होगी। जिसका अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के निर्देशानुसार शत्-प्रतिशत निस्तारण किया जाना है। विभिन्न स्तर पर प्रयासों यथा संबंधित जिला कलक्टर के पत्र, बीमादारों से वार्ता एवं एसएमएस के माध्यम से सूचित किये जाने के बावजूद कोटा में 130, बून्दी में 42, बारां में 67 और झालावाड में 44 ऑनलाईन दावे विभाग को प्राप्त नहीं हुए हैं।
अतिरिक्त निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग दीपिका मित्तल ने सभी संबंधित आहरण वितरण अधिकारी एवं बीमादारों से आव्हान किया है कि परिपक्वता दावा आवश्यक दस्तावेजों यथा केंसिल चैक, परिशिष्ट (क), बीमा रिकार्ड बुक (पुरानी व नई पासबुक मय टीवी नम्बर व तिथि अंकित कर डीडीओ से प्रमाणित करवाकर) मूल बीमा पॉलिसी व एनेक्सर-ए (पदस्थापन का विवरण) सहित भरकर राज्य बीमा परिपक्वता स्वयं अपनी एसएसओ आईडी से न्यू एसआईपीएफ पोर्टल 3.0 पर तीन दिवस में अनिवार्य रूप से ऑनलाईन सबमिट कर दें। उन्होंने बताया कि इसमें किसी शपथ पत्र या आहरण वितरण अधिकारी के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। स्वयं ऑनलाईन सबमिट करने से ही परिपक्वता के दिन ही उन्हें भुगतान किया जा सकेगा। इस कार्यवाही में किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित जिला कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!