Dark Mode
राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्च पर विफल : जगबीर छाबा

राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्च पर विफल : जगबीर छाबा

 
 फलोदी .  भारतीय  भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश महामंत्री एवं सम्भाग प्रभारी जगबीर छाबा मंगलवार को प्रथम बार फलोदी पहुंचे उनके यहां पहुंचने पर  जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवम अभिनन्दन किया।  प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, प्रदेश मंत्री डॉं. महेन्द्र कुमावत, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल एवं नहीं सहेगा राजस्थान के जिला संयोजक नरपतसिंह रिड़मलसर ने भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला कार्यालय, फलोदी में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ''अब नहीं सहेगा राजस्थान'' अभियान के तहत  01 अगस्त 2023 को जयपुर में होने वाली रैली एवं धरने ऐतिहासिक होंगे। उन्होने कहा कि महिला, युवा और किसान विरोधी गहलोत सरकार के जंगलराज भ्रष्टाचार और चौपट कानून व्यवस्था के खिलाफ यह महाअभियान है। इस दौरान भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष  जगराम विश्नोई, भाजपा शहर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, विक्रमादित्यसिंह आमला, सुखराम जाणी,  मदन पालीवाल, जयरामदास गज्जा, सुनिल कुमार बुरड़, श्याम काछबाणी, केवलराम मेघवाल, मुरलीधर तंवर, नरेन्द्रसिंह शेखावत, मुकेश भील, सीमा चौहान, फलोदी विधानसभा विस्तारक श्रवण बालियाण, मगसिंह भाटी, मुकेश विश्नोई पीलवा, माधुसिंह देवडा, स्वामी बालकृष्ण,  नवल किशोल शर्मा, हरि माडपुरा, हरीश दवे, अमृत पालीवाल, धनसुख टरू, सुरजनभानसिंह, जगदीश पालीवाल, कालुसिंह गड़ा, महेश पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, शिव पंचारिया एवं भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!