Dark Mode
पांच दिवसीय “सृजन“ समारोह में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

पांच दिवसीय “सृजन“ समारोह में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

भीलवाडा। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल सुराणा ने बताया कि पांच दिवसीय साहित्यिक एवं साहित्यिक महोत्सव “सृजन“ के दूसरे दिन छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर अनेकों साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान साहित्यिक प्रतियोगिताओं की निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम किट्टू जोशी, द्वितीय नाजिया परवीन छीपा एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका जाट रही। “पर्यावरण और युवा“ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम कीर्ति धाकड,़ द्वितीय दिव्या सोनी व फिरदौस बानो एवं तृतीय स्थान पर चार्वी वैष्णव रही। आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम खुशी साँखला, द्वितीय मनीषा शर्मा व गार्गी कुमावत तथा तृतीय स्थान पर रोशन धाकड़ रही। प्रेरणादायक कविता व गीत प्रतियोगिता में प्रथम माहिनूर अंसारी व प्रियंका जाट, द्वितीय रोशन धाकड़ एवं तृतीय स्थान संजना सरगरा व रेखा कुमारी साल्वी ने प्राप्त किया। “सोशल मीडिया व्यक्तित्व विकास में आवश्यक“ विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में मनीषा शर्मा प्रथम व निशा कँवर द्वितीय रही। वहीं विपक्ष में दिव्या प्रथम व खुशी साँखला द्वितीय रही।

सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम फिरदौस बानो पिंजारा, मनीषा शर्मा व पूजा जाट का समूह रहा। डॉ काश्मीर भट्ट ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताओं में विजेता बनने के लिए सुझाव दिये। साहित्यिक समिति की अध्यक्ष डॉ आशा उपाध्याय ने समस्त छात्राओं को साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी अभिव्यक्ति बेहतर करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सूर्यप्रकाश पारीक ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ प्रतिभा राव, डॉ नीलम चारण, गौरव कारवाल, कृष्णा शर्मा एवं कमलेश खटीक रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!