किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली से आई टीम ने किया निरीक्षण
सूरतगढ़ . कृषि लागत एवं मूल्य आयोग कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के 3 सदस्य टीम ने धानमंडी में चल रही रबी फसल की खरीद के अंतर्गत श्रीगंगानगर मंडल की मंडियों का निरीक्षण किया। सूरतगढ़ धानमंडी में दोपहर को पहुंची टीम ने मंडी में चल रही खरीद का निरीक्षण किया इस दौरान व्यापारियों और किसानों से खरीद के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की की गई कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली से आई टीम में डिप्टी डायरेक्टर शिवानी, सालम श्याम सुंदर सिंह असिस्टेंट डायरेक्टर, मिंटू कुमार आर्थिक अधिकारी, महेंद्र कुमार भारतीय खाद्य निगम (लेखा),अशोक कुमार जांगिड़ प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, गुणवत्ता निरीक्षक बजरंग सिंह ने धानमंडी में अलग-अलग जगहों पर पड़ी सरसों, चना, व गेहूं की ढेरियों का निरीक्षण किया। नई दिल्ली से आई टीम ने मौके पर मौजूद किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं को लेकर पूछा तो किसानों ने बताया कि इसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है किसान दूरदराज के इलाकों से आते है ई- मित्रा पर जाकर ऑनलाइन गिरदावरी रिपोर्ट निकलवाने पड़ती है। फिर उस पर पटवारी के हस्ताक्षर होते हैं। तत्पश्चात इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है। इस कार्यवाही में पैसे और समय की बर्बादी होती है। और किसानों को कभी ई-मित्रा और कभी पटवारी के चक्कर निकालने पड़ते हैं। किसानों ने कहा कि इस प्रक्रिया को और सरल किया जाए ताकि किसानों के पैसे और समय की बचत हो सके। सरसों खरीद में किसानों ने कहा कि इसमें 25 क्विंटल प्रति किसान से गेहूं की सरकारी खरीद की जा रही है। इस राइडर को भी हटाया जाना चाहिए। इसके कारण किसानों की पूरी फसल मंडी में नहीं बेच पा रहा है। सरकार भी उनकी पूरी फसल नहीं खरीद रही है। जो कि किसानों के साथ अन्याय है। वही व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेश सेखसरिया व मनोज सोमानी ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया काफी जटिल है जो किसान पढ़ा लिखा नहीं है उसको ऑनलाइन प्रक्रिया समझ नहीं आती है और ऑफलाइन प्रक्रिया ही किसानों के लिए बेहतर है नई दिल्ली से आई टीम ने किसानों के सुझावों को लिखा जिसकी एक रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को सौंपी जाएगी।