स्टूडेंट पुलिस कैडेट के दल ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
खेतड़ी . जयसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेतड़ी के एसपीसी दल ने शुक्रवार को पुलिस थाना खेतड़ी का भ्रमण किया। भ्रमण दल को थानाधिकारी विनोद सांखला ने थाने की कार्यप्रणाली,मानवाधिकारों की रक्षा,पुलिस के मित्रवत् व्यवहार की विद्यार्थियों को विस्तृत्व जानकारी प्रदान की व विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया व साथ ही थाने के प्रभागों का भ्रमण भी करवाया।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट दल ने रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में अजीत विवेक संग्रहालय का भ्रमण किया व स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर टीम प्रभारी रमाकान्त वर्मा, एनसीसी.प्रभारी अजीत सिंह,एसपीसी. प्रभारी श्रीकिशन गुर्जर, सी.ड्ब्ल्यू.एस.एन. प्रभारी रोशन लाल आदि मौजूद रहे।