जलदाय विभाग की टीम ने काटे अवैध कनेक्शन
बीदासर। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता दिनेश मेहला के निर्देश पर विभाग की टीम ने गुरुवार को कई वार्डो में अवैध जल कनेक्शन धारियों पर कार्रवाई की। कनिष्ठ अभियंता रविंन पुनिया ने बताया कि कस्बे के वार्ड नं 09, 29 व 30 में जल कनेक्शनों की जांच कर अवैध को काटने की कार्रवाई की। इस दौरान 8 अवैध जल कनेक्शन काटे 15 को नोटिस जारी किए साथ में बकाया बिलों की 35 हजार रुपये की राशि रिकवरी की गई। एईएन मेहला ने कहा कि अभियान के तहत विभाग की टीम द्वारा कस्बे के सभी वार्डो में अवैध कनेक्शनों की जांच की जा रही है। तथा जिन उपभोक्ताओं के बिल बकाया है वह जल्द जमा करवाकर विशेष छूट का लाभ लेवे, अन्यथा जल कनेक्शन काट कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभाग के हेमंत गुर्जर, राकेश कुमार, प्रतापसिंह, कालूराम आदि साथ रहे।