Dark Mode
तीसरी यात्रा 3 सितंबर को रामदेवरा से रवाना होगी

तीसरी यात्रा 3 सितंबर को रामदेवरा से रवाना होगी

बालोतरा। राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश जी के मंदिर से आशीर्वाद लेकर इस यात्रा को प्रारंभ किया।ये बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व परिवर्तन यात्रा 2023 टीम 3 के प्रचार प्रसार प्रमुख गणपत बांठिया ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से रूबरू होते हुए कही।वे भाजपा की परिवर्तन यात्रा 2023 के बारे में जानकारी दे रहे थे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व परिवर्तन यात्रा 2023 टीम 3 के प्रचार प्रसार प्रमुख गणपत बांठिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान में पिछले 5 साल के कुशासन को समाप्त करने के लिए भाजपा यह यात्रा शुरू कर रही है। उन्होंने ने कहा कि तीसरी परिवर्तन यात्रा जैसलमेर के रामदेवरा से 4 सितम्बर को शुरू होने वाली तीसरी परिवर्तन यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना करेंगे। यह सबसे लंबी होगी। यह 18 दिन में 2,574 किलोमीटर सफर तय करते हुए जोधपुर संभाग, अजमेर संभाग और नागौर जिले की 51 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा का समापन जोधपुर जिले में होगा। उन्होंने ने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस ने खुलेआम भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। महिलाओं पर दलितों पर जिस तरह से अत्याचार बढ़े है, वे प्रतिदिन अखबारों की सुर्खियां बने हुए है।किस निर्लज्जता से प्रतापगढ़ में हमारी बहन के साथ अत्याचार हुआ। जल जीवन मिशन कैसे जल जीवन कमीशन योजना राजस्थान की सरकार ने बना दिया।केंद्र की जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि किस तरह पेयजल योजना में गड़बड़ी कर जनता का नुकसान किया गया।पिछले दिनों नागौर में हमारे दो दलित भाइयों को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया।राजस्थान में कानून व्यवस्था का इकबाल खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री जो कि स्वयं गृहमंत्री हैं उन्होंने प्रदेश को खुला छोड़ दिया है जिससे अपराधियों में डर खत्म हो चुका है।मुख्यमंत्री ने इतने मिनी मुख्यमंत्री बना दिए कि भ्रष्टाचार अपनी सारी सीमाएं तोड़ चुका है। पचपदरा विधानसभा में भी भ्रष्टाचार इतना हुआ है कि आने वाले दिनों में जब इसकी परते खुलेंगी, तो आप भी चौंक जाएंगे। सरकारी जमीनों पर जिस तरीके से फर्जी दस्तावेज के आधार पर पट्टे बने, किस तरह से जमीनों की हेराफेरी हुई। कैसे किसने किसे फायदा पहुंचाया यह सब जल्द तथ्यों के साथ सामने लाई जाएंगी। विकास पुरुष का झूठा चोला पहने पचपदरा विधायक जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह नाकाम रहे। आज एक मध्यम वर्गीय परिवार प्रतिमाह 3000 रुपए पानी के लिए खर्च कर रहा है विधायक जी यह कौन सा विकास मॉडल है, जहां आप अपनों के विकास के आगे कुछ नहीं सोचते।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!