Dark Mode
तृतीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

तृतीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 
 
 
वैर  . भुसावर गेट बाहर फील्ड पर तृतीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने फीता काटकर किया,  कार्यक्रम में मंत्री भजन लाल जाटव मुख्य अतिथि के रुप में भाग ले रहे थे,  उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा  मंत्री जाटव ने कहा कि राजस्थान सरकार खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा राजस्थान में पहले कभी नहीं हुआ जिसमें दादा पोता,बाप, बेटा,महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर खेल रही है।नौजवानों को भी मौका मिल रहा है। राजस्थान में अगस्त में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जायेगा। वही कबड्डी प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में भुसावर गेट व नया बास की टीम के मध्य हुए मुकाबले में नया बास की टीम 13 अंक से विजयी रही।जिसके निर्णायक गोविंद धाकड़ व महेन्द्र सिंह डागुर रहे।,दूसरा मुकाबला रायपुर बनाम छौकर बाड़ा के बीच हुआ जिसमें छौकरबाडा 19 अंक से विजयी रही। जिसके निर्णायक गौतम लखनपुर व इरफान खान रहे। पार्षद मुकेश सैनी ने बताया कि अब तक 10 टीमों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और  रजिस्ट्रेशन अभी जारी  है प्रतियोगिता में गु़डगावा भरतपुर जयपुर कासोट,नोएडा, महू आदि  दूरदराज स्थानों से आई  टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है ,इस मौके पर किशनलाल धाकड़,सुगर सिंह खेर्रा,मुकेश , उदयभान गुर्जर उमरैड, पूरन चंद धाकड़,,विनोद शर्मा मोरदा,ऋषि बदनपुरा ,मुकेश कुमार धाकड़,सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!