Dark Mode
सोजत में चल रहे तीन दिवसीय योग-ध्यान शिविर का हुआ समापन

सोजत में चल रहे तीन दिवसीय योग-ध्यान शिविर का हुआ समापन

सोजत। हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा स्थानीय पुराने पुलिस थाना के पास पालीवाल भवन में चलाए रहे तीन दिवसीय योग-ध्यान शिविर "हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान" कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ । जिसमें नगर के हर वर्ग के भाई-बहनों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभायी । इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के दक्ष प्रशिक्षक रमेश सोलंकी (बाली) ने शरीर , मन और आत्मा संबंधित कई आसन , प्राणायाम , मुद्रा और यौगिक प्राणाहूति द्वारा ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास एवं अनुभव कराया । जोधपुर से आयीं हार्टफुलनेस ट्रेनर डॉ विमला ने ध्यान करने की बारीकियों पर प्रकाश डाला वहीं संस्थान के प्रमुख सुनील बाजपेई ने भी प्राणायाम पर जानकारी दी । कार्यक्रम आयोजक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य झूमरलाल पालीवाल सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी बसन्त लखावत , कवि-शिक्षक नवनीत राय 'रुचिर' , लेखाधिकारी भंवरलाल पालीवाल , जिला कोषाधिकारी सहदेव लखावत , समाजसेवी शिक्षक मिश्रीलाल सांखला , महेश लड्ढा , श्रीमती वीणा भटनागर , स्नेहलता लड्ढा, महेंद्र माथुर , चंद्रकला , महेंद्र सैन सहित लगभग 75 गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!