राजीव गांधी ओलंपिक खेल का मशाल रथ पहुंचा बामनवास
बामनवास: उपखण्ड मुख्यालय पर ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 की मशाल रथ यात्रा बामनवास पहुंची।राउमावि बामनवास खुर्द में मशाल यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी बाबुलाल,बामनवास विकास अधिकारी डॉ जगदीश चंद गुर्जर एवम् EO सहित कई अधिकारी मौजूद रहें। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने रथ यात्रा में शामिल सदस्यों का अभिनंदन भी किया तथा रथयात्रा के सदस्यों ने ओलंपिक 2023 की जानकारी दी।
राउमावि बामनवास पट्टी खुर्द के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश मीना ने बताया की रथ यात्रा के सदस्यों ने ओलंपिक 2023 को लेकर जानकारी भी दी गई नाटक एवं शायरी द्वारा साझा की गई।राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओ के बारे में भी बताया।रथयात्रा के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी बाबूलाल को सौंपी रथयात्रा की मशाल।