पुस्तैनी जमीन बचाने के लिए पीडि़त परिवार ने की इच्छा मृत्यु की मांग
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। अलीगढ़ थाना क्षैत्र के ग्राम मण्डावरा में अपनी पुस्तैनी जमीन को हथियाने की कोशिश करने वाले आरोपियों से परेशान विधवा महिला ने जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही नही की जाने की स्थिति में इकलौते पुत्र एंव तीन पुत्रियों बेटियों के साथ इच्छा मृत्यु देने की मांग की है। पीडि़त ममता जांगिड़ पत्नि स्व. घनश्याम जांगिड़ निवासी ग्राम मण्डावरा ने बताया कि मेरे पति का स्वर्गवास 28 अगस्त 21 को एक सडक़ दुर्घटना में हो गया तथा मेरे तीन पुत्रियां एवं इकलौता पुत्र है। उन्होने बताया कि गांव में मेरे पति की पैतृक जमीन पर आये दिन जसराम मीना, रामफूल मीना, जयराम, हाथीराम एवं लल्लूराम मीना आदि आकर उन्हें जमीन छोडऩे के लिए धमका रहे हे। जमीन पर अवैध कब्जा करने की आये दिन कोशिश करने वाले उक्त आरोपियों के विरूद्व थाना अलीगढ में रिपोर्ट करने के बाद भी पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्यवाही नही करने से आरोपी उन्हें अब भी देख लेने की धमकी दे रहे है। आरोपियों में से मुख्य आरोपी जसराम मीना पुत्र रामफूल मीना निवासी सोलतपुरा ग्राम पंचायत बीलासपुर मुख्यालय की सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है, साथ ही खुद को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का प्रचारक बताते हुये कह रहा कि हमारे खिलाफ पुलिस कोई कार्यवाही नही कर सकती है। पिडीत परिवार ने कहा है कि उन्हें न्याय नही दिलाया जाये तो उन्हे इच्छा मृत्यु देने की इजाजत दी जाये। इधर इस मामले में जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि पीडि़त परिवार का मामला उनके संज्ञान में आया है, इस मामले में पुलिस को जांच करने के निर्देश दिये जाकर पिडीता को विधि सम्मत न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा।