Dark Mode
अपने चहेते नेता के पुत्र आगमन पर ग्रामीणों ने किया सत्कार

अपने चहेते नेता के पुत्र आगमन पर ग्रामीणों ने किया सत्कार

भुसावर .  राजस्थान की राजनीति में 1953 से सबसे छोटी आयु के सांसद से अपना राजनीति जीवन प्रारंभ करने वाले स्वर्गीय जगन्नाथ पहाडिया  केन्द्र सरकार में नेहरूजी से लेकर इन्दिरा गांधी, राजीव गाँधी के साथ रहकर कांग्रेस के संठन में  विभिन्न पदों पर सेवा करने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री से बिहार एवं हरियाणा के राज्यपाल पद पर रह कर क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहे, क्षेत्र का तत्कालीन परिस्थितियों में शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, किसान सेवा केन्द्र जैसी राजस्थान में सर्वाधिक उपलब्ध कराने वाले संसाधनों को अपने क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराया!! 
   अपनी उपेक्षा के कारण कांग्रेस छोड भाजपा आये
कांग्रेस के टिकट पर एक वार चुनाव लडकर शिकस्त खाने के उपरांत पहाडिया के जेष्ठ पुत्र ओम प्रकाश पहाडिया ने गत दिनों भाजपा का दामन थामा! भाजपा का दामन थमने
 के उपरांत पार्टी के लिए कार्य करने का निर्देश प्राप्त होते ही अपने क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं! बल्लभगढ़ निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य छत्तर सिंह सहित अनेक राजनीति से जुड़े व्यक्तियों ने ओमप्रकाश का साथ देने के साथ पुरानी यादों को स्मरण कराया! इस अवसर पर राहुल सैनी, लक्ष्मण सैनी, एससी मोर्चे के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दरमल पहाडिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे! 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!