Dark Mode
युवाओं की आवाज़ नशा मुक्त हो शहर हमारा

युवाओं की आवाज़ नशा मुक्त हो शहर हमारा

सूरतगढ़ . शहर के युवाओं द्वारा सिटी थाना अधिकारी कृष्ण कुमार को ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया कि शहर में नशे का कारोबार पूरी तरह से फल फूल रहा है। जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। नशे के कारण शहर में चोरी, लड़ाई झगड़े की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। नशेड़ी किस्म के लोग आये दिन लोगों के साथ मारपीट और पैसे छीनने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिससे आमजन में भय व्याप्त है। ऐसे समाज कंटको के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्यवाही कर करनी चाहिए। जिससे आमजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस के प्रति विश्वास कायम हो। शहर में यदि अब कोई बड़ी घटना होती है। तो उसको लेकर युवा शहर में धरना लगाकर व्यापक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने आश्वस्त करते हुए कहा की नशे के ख़िलाफ़ लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही की जा रही है नशा बेचने वालों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी। शहर में यदि कोई व्यक्ति नशा बेचता है खरीदता है या नशा करता है तो उसकी सूचना भी पुलिस को दी जाए ताकि उन पर भी प्रभावी कार्रवाई हो सके। इस प्रदर्शन में प्रदीप चौहान विनोद सारस्वत  प्रेम राठौड़, सुभाष चौहान, कुलदीप बिशनोई, अशोक आसेरी, सुनील गिरी, योगेश स्वामी, मनोज जांगू, दीपक, अरुण जैन, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!