Dark Mode
मौसम की मार, किसान हुआ बेहाल

मौसम की मार, किसान हुआ बेहाल

लक्ष्मणगढ़ । रबी की फसल पककर कटाई शुरू होने पर मौसम के बदलते मिजाज व तेज हवा बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी है। उपखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में लहलहाती गेहूं  की फसल पसर गई। क्षेत्र में पिछले दो दिन   रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और सर्दी का भी एहसास हुआ। किसान मांगीलाल आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश व हवा के चलने से तैयार खड़ी फसलों में नुकसान हुआ है। फसल पसर जाने से दाना ठीक से नहीं पक पाएगा और आकर में भी छोटा रह जाएगा। इससे किसानों की छह माह की मेहनत पर पानी फिर गया। किसान खेतों में खड़ी फसल को पसरी हुई देख मायूस हो गए। क्षेत्र में बारिश के बाद किसान ओलावृष्टि की आशंका को लेकर चिंतित है। बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। ओलावृष्टि-बारिश ने लोगों को कंपकंपाते हुए गर्म वस्त्र पहनने को मजबूर कर दिया। किसान गजानंद ने बताया कि खेतों में तो कटाई भी शुरू हो गई है। बारिश होने से फसल खराब हो रही है। ग्रामीण पवनकुमार ने बताया कि अचानक मौसम पलटने व बारिश होने से सर्दी बड़ गई। खेतों में कटी फसल में दोबारा भी अंकुर फूटने लगे हुए हैं।

 


 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!