अरुट महाराज का संपूर्ण जीवन सर्वोच्च व प्रेरणादायक :-नारंग
पदमपुर. मानव कल्याणकारी कार्यों में अरोडवंश समाज ने उत्कृष्ट सेवाओं से सदेव आगे रहकर अपना दायित्व हर वर्ग के हित में सकारात्क सोच से निभाया है ,यह विचार मंगलवार को नगर पालिका मार्ग पर अरुट महाराज चोक पर प्रतिमा पर बहादर चंद नारंग ने पुष्प अर्पित करते हुए व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि अरुट महाराज जी का संपूर्ण जीवन हर समाज के लिए सर्वोच्च व प्रेरणादायक रहा है , हम सबको उनके आदर्श जीवन पर संकल्प के साथ चल समाज हित में सकारात्मक कदम आगे बढ़ाने है ।पांच दर्जन से अधिक समाज के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर अरोड वंश समाज पर गर्व महसूस किया। हुए भादर चन्नारायण में किया । इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी लवली भाई जी ने गुरुग्रंथ साहिब की अरदास क्षेत्र की सुख समृद्धि हेतु करवाई I अरोड़वंश सेवा समिति द्रारा लगाए गए विशाल मेडिकल शिविर में 1200 व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान करने पर युवा वर्ग के कार्यों की प्रशंसा समाज के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा की गई । नगर पालिका अध्यक्ष पति फूलचंद मिगलानी , व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कालड़ा , रामदास बिलंदी ,सोहन लाल बलाना , विजय कालड़ा , दीनदयाल नागपाल ,दीनानाथ बलाना ,तिलक मिगलानी , मनीष परनामी , राजकुमार मिगलानी , हकीकत मखीजा , कमल चावला , चिरंजी कालड़ा ,.एड० धीरज अरोड़ा , राजेन्द्र कालड़ा , गोरव अरोड़ा ,अमित बलाना , लाजपत रावत , अशोक चावला , राजकुमार धवन, अंकुश चुघ , ब्रिजेश अंगी ,प्रेम नांरग ,भरत मदान ,आशीष तनेजा , मदन बिलन्दी , शंकु सेतिया, रविंद्र नागपाल सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिमा पर मालाअर्पण कर नमन किया ।