Dark Mode
विजेता टीना का माला पहनाकर स्वागत किया

विजेता टीना का माला पहनाकर स्वागत किया

तारानगर. तारानगर के शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की बालिका टीना के कोटा में हुई जूनियर राज्य स्तरीय वुशू खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जितने पर शनिवार को प्रिंसिपल भारती के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ द्वारा स्कूल में माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। वुशू संघ जिला सचिव चिंकित शर्मा ने बताया कि कोटा में 20 से 22 जून तक 17 वीं जूनियर राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता खेली गयी थी जिसमें शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल क़ी छात्रा टीना ने बेहतरीन खेल खेलकर 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर माता, पिता, स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल भारती ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि बच्चे अगर अच्छी मेहनत करे तो हर बच्चा पदक हासिल कर सकता है। प्रिंसिपल भारती सहित विद्यालय स्टाफ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्रा भूमिका व खुश्बू का भी माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं टीना को कांस्य पदक जितने की बधाई दी एवं भविष्य में प्रगति के पथ पर बढ़ते रहने की कामना की। इस मोके पर रीना, प्रिया, अंजू, रेखा, अनू, प्रवीण, वर्षा, कंचन, श्रद्धा, सिमरन, बिया, चन्द्रकला, प्रभजोत, पिंकल, जयंती,  सहित विद्यालय स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!