शहीद स्मारक का कार्य प्रगति की ओर अग्रसर
पिलानी . कै पी रूथला ग्राम धनूरी (झंझुनू )के निर्माणाधीन क़ायमखानी वॉर मेमोरीयल शहीद स्मारक का निर्माण कार्य प्रगति के पथ पर बढ़ते कदम ----शहीद स्मारक निर्माण एवं विकास समिति के द्वारा विजय दिवस 16दिसम्बर भारत पाक युद्ध 1971की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर बहुप्रतिक्षित शहीद स्मारक का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था l दिनांक 9 फरवरी को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज अहमद व कर्नल शौकत अली खान सयोजक राजस्थान क़ायमखानी महासभा एवं संरक्षक शहीद निर्माण समिति, सफी मोहम्मद सिटी आई, इस्पाक खान, कप्तान श्योकत अली ने धनुरी मे निर्माणाधीन शहीद स्मारक का अवलोकन करने पहुँचे l शहीद स्मारक निर्माण एवं विकास समिति के अध्यक्ष शब्बीर हुसैन खान व उनकी टीम ने उनका स्वागत किया l इस अवसर निम्न महानुभाव उपस्थित रहे इसपाक खान हमीरखा बास, सीटीआई सफी मोहम्मद बिसाउ, फरियाद खान फौजी, मो. मजीद खान मैनेजर, बबलू खान, मो. हफीज खान, रफीक खान फौजी, कप्तान अली हसन खान, हवलदार ईकराज खान, कप्तान टीपू सुल्तान, अयूब खान फौजी, मजीद खान फौजी, गुलामनब्बी खान, सूबेदार अमीन खान, ईक़बाल खान फौजी, शरीबल खान, ईसरार खान, फरियाद खान, रामप्रसाद, मो. साहिल, सागरमल कुमावत एवं भंवर खान क़ायमखानी भादरा आदि उपस्थित रहे l सभी उपस्थित जनो ने निर्माण कार्य कि प्रगति एवं गुनवता कि प्रसंशा कि l इस मौक़े पर कर्नल श्योक्त खान साहब ने शहीद स्मारक निर्माण की जमीनीस्तर पर प्रगति को देखकर बेहद खुश होते हुए भाऊक लहजे मे कहा कि मरे बचपन सहपाठी शहीद जाफर अली के भाई मास्टर अरशद अली खान ने शहीद स्मारक निर्माण के लिए भूमि का प्रबंध किया जिस पर क़ायमखानी वॉर मेमोरीयल शहीद स्मारक मे आजादी से पुर्व व आजादी के बाद मातृभूमि कि रक्षा मे अपनी शहादत देने वाले जाँबाज बहादुर सैनिको के लगभग 231शहीदों के शिलालेख लगाए जाएगे l इस अवसर पर उन्हीने अपनी पूरी टीम के साथ शहीद स्मारक भूमि पर टेंक और गन भारत सरकार से स्वीकृत करवाने का मांग पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर परवेज अहमद जी को दिया l इस मौक़े पर भंवर खान ने शहीद स्मारक कि प्रगति के बारे मे बताया तथा इस निर्माण मे आर्थिक सहयोग करने वाले 18 दानदाताओ के नाम बोले l इस मौक़े पर सफी मो. सिटीआई ने शहीदों कि शहदत मे बन रहे स्मारक के निर्माण के लिए एक लाख रूपये (अपनी दो माह कि पेंशन )नगद प्रदान की तथा उन्होंने ने अपील कि प्रत्येक व्यक्ति को इस निर्माण मे 100इंटो का सहयोग देना चाहिए जिससे प्रत्येक व्यक्ति का शहीद स्मारक से भावत्मक जुड़ाव होगा l इस मौक़े पर इस्पाक खान जी ने शहीद स्मारक निर्माण एवं विकास समिति कि पूरी टीम कि प्रसंशा की तथा कप्तान टीपू सुल्तान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि शहीद स्मारक निर्माण समिति को हमारा व हमारे गांव का पूर्ण सहयोग रहेगा l जिला सैनिक कल्याण अधिकारीकमांडर परवेज अहमद ने कहा कि काफी समय से शहीद स्मारक निर्माण के लिए उच्च अधिकारी भी प्रयासरत थे आज जमीन पर शहीद स्मारक के निर्माण कि प्रगति को देखकर ख़ुशी हो रही है कि सब के सगयोग से हमारे शहीदों के सम्मान मे बड़ा निर्माण होने जा रहा है l निर्माण समिति को हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा l निर्माण समिति के अध्यक्ष शब्बीर हुसैन खान ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह निर्माण शहीदों एवं शहीद परिवारों को समर्पित होगा जिसको हम आम जन के सहयोग से जल्द ही पूरा करेंगे l