 
                        
        नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
चितौड़गढ़. सांसद सी पी जोशी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर आज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुचकर उन्हें शुभकामनाएं दी भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजेशपुरी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नये बनाने के क्रम मे राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चितौड़गढ़ सासंद व पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी को नियुक्त करने पर दिल्ली स्थित सांसद निवास पर भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत व पचपदरा मंडल अध्यक्ष डूंगरराम देवासी ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर व गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दी व उन्हें जल्द ही बालोतरा आने का निमंत्रण दिया जोशी ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी साथ मिलकर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनायेगे।
 
                                                                        
                                                                    