शिविर में युवाओं ने उत्साह से किया रक्त का महादान
कुचामन. विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में सर्व समाज के सहयोग से लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉ जयप्रकाश ढाका के सानिध्य में राजेंद्र सारण, रविकांत, शंभूराम कुकणा, धर्मपाल सिंह, दारासिंह चौधरी, महिंद्र बाजिया ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। इस दौरान क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा स्वस्थ युवाओं को जब भी अवसर मिले हर तीन माह बाद रक्तदान करना चाहिए उनके द्वारा किया गया यह महादान बीमारी से पीड़ित मानव का निश्चित रूप से जीवन बचाने में सहायक होता है। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, नायरा फाउंडेशन के सलामुद्दीन मणियार ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सचिव लॉयन विशाल डालुका ने बताया सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा संरक्षक लॉयन पवन जैन, उपाध्यक्ष लॉयन मुरलीधर गोयल, सहसचिव लॉयन रचित नंदवाना, लॉयन मुरलीमनोहर स्नेही, दिनेश माथुर, महेश पोदार, सतपाल सिंह, सांवर मल्लावत आदि का शिविर की सफलता में विशेष सहयोग रहा।