भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों का पांचोटा के युवाओं ने किया स्वागत
जालोर. जिले के पांचोटा गांव में पिछले एक सप्ताह से प्रशिक्षण काल में गांव के लोगों से रहन-सहन, खेती किसानी, शिक्षा- स्वास्थ्य सहित सांस्कृतिक व ऐतिहासिक जानकारी जुटा रहे भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशिक्षु दल का पांचोटा स्थित नागणेशी माता मंदिर में गांव के युवाओं द्वारा स्वागत कर ऐतिहासिक जानकारी साझा की गई। 26अगस्त को जालोर पहुंचे प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा पांचोटा गांव में घूमकर विभिन्न जानकारियां इकठ्ठी की गई। जो शनिवार को जिला कलेक्टर निशांत जैन के साथ होने वाली बैठक में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
लोक देवता तल्लीनाथजी का विशेष महत्व-
पर्यावरण प्रेमी लोकदेवता के नाम से विख्यात तल्लीनाथ जी राठौड़ का एक मात्र मंदिर पांचोटा की पंचमुखी पहाड़ी पर स्थित हैं। जिनका इतिहास करीबन 13वीं शताब्दी पूर्व का हैं। गांव के लोगों की तल्लीनाथ जी व पंचमुखी पहाड़ी में अटूट आस्था के बावजूद भी लगातार हो रहे खनन से भी ग्रामीणों ने अवगत करवाकर इसे रोकने की मांग की।
यथार्थ गीता भेंटकर किया गया स्वागत-
वही युवाओं द्वारा भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के दल का माला - साफा सहित यथार्थ गीता भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान गणपत सिंह, हरी सिंह, ओब सिंह, शंभू सिंह, विक्रम सिंह, सुमन सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।