तसींग में चोरी का मामला, दो चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
बहरोड़। थाना क्षेत्र के तसींग गॉव में दस दिन पहले दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए का सामान एवं नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने नीमराना थाना क्षेत्र के गण्डाला गॉव निवासी दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। जिन्हें सोमवार सुबह नक्सा मौका तस्दीक कराने के लिए एसआई जितेन्द्र सिंह व कॉन्स्टेबल मनोज कुमार सहित पुलिस टीम ग्राम तसींग लेकर गई। जहॉ भारी भीड़ जमा हो गई और चोर ग्रामीणों और दुकानदार के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आये। गिरफ्तार आरोपी कपिल (21) पुत्र जयसिंह बावरिया व विजयपाल (24) पुत्र ओमप्रकाश बावरिया निवासी गंडाला को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। गौरतलब है कि दिनांक 7 और 8 अप्रेल की रात को दो चोरों ने तसींग गॉव में तीन जगह चोरी कर लगभग 6 लाख का सामान, नगदी और बाइक लेकर फरार हो गए थे। जिसमें गादोज निवासी रविंद्र कुमार पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह ने गांव तसिंग के बस स्टैंड पर फोटो स्टूडियो, ई मित्र और बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र से चोर 4 गैस सिलेंडर भरे हुए और 4 गैस सिलेंडर खाली, इनवर्टर-बैटरी, मोबाइल की एसेसरीज और 2 लाख की नकदी चोरी कर ले गये थे। चोरी की वारदात दुकान के अंदर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो व्यक्ति दुकान के अंदर चोरी करते हुए दिखाई दिए। बस स्टैंड पर निक्कू डीजे साउंड के सामने से निक्कू यादव की बाइक चुराई। गांव ढिंढोर बस स्टैंड पर स्थित एक परचूनी के खोखे में भी चोरी की थी।