Dark Mode
सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए - एसपी वंदिता राणा

सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए - एसपी वंदिता राणा

बहरोड़। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु बॉर्डर चेक पोस्ट सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी की व्यवस्था जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिसको लेकर बुधवार देर रात को जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने संयुक्त रूप से गोनेड़ा रायपुर व भगवाड़ी कला नाका चेक पोस्ट सहित अन्य नाकाबंदी की व्यवस्था का निरीक्षण किया और वाहनों की आवाजाही के रिकॉर्ड संधारण की जांच की। उन्होंने व्यवस्था में तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम को सतर्क होकर जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर व एसपी ने निरीक्षण के दौरान एसएसटी टीम के दल प्रभारी तथा पुलिस की टीम से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अच्छे से कार्य कर रहे हैं, अपनी पैनी नज़र आने जाने वाले वाहनों पर बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए। साथ ही आम नागरिकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए जांच करें। जिले के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की चेकिंग की कार्यवाही आदर्श आचार संहिता के तारतम्य में एनडीपीएस, शराब, धन, कीमती सामान जो जिले के अंदर लाकर निर्वाचन को प्रभावित कर सकते हैं, उनकी निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर संबंधित ड्यूटी पोस्टों पर पुलिस कार्मिक तथा पैरामिलिट्री के जवान उपस्थित रहे थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!