सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
तारानगर . तारानगर के वर्षा गेस्ट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 14 जून को क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में आयोजित होने वाली आमसभा को लेकर चर्चा की गयी एवं सभा स्थल का जायजा लिया गया।
सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तर की आमसभा तारानगर विधानसभा में आयोजित होगी जिसमें जिलेभर से कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में केंद्र एंव प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल होंगे जिसका सफल आयोजन करने की जिम्मेदारी हम सबकी है, सभी कार्यकर्ताओ को अभी से तैयारी में जुट जाना है। विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि लोकसभा क्षेत्र की आमसभा तारानगर विधानसभा में आयोजित हो रही है,हम सबको इस विशाल प्रबुद्धजन सम्मेलन (आमसभा) को सफल बनाना है।
यह आमसभा तारानगर की कृषि उपज मंडी में 14 जून को आयोजित हो रही है जिसमें हजारों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र तारानगर एंव जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल होगें। बैठक में अलावा जोधपुर किसान मोर्चा संभाग प्रभारी महावीर पूनियां, पूर्व प्रधान तिलोकाराम कस्वां, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बजरंगलाल सैनी, सुजानगढ़ विधानसभा प्रभारी कूरडाराम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामधन टिटानियां, मातु सिंह राठौड़, मो.तैयब, राजेंद्र जोईया सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।