Dark Mode
युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

टोंक । पुलिस थाना टोंक सदर क्षेत्र में रविवार की सुबह हाई-वे के पास संतोष नगर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस एवं एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये।  सदर थानाधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि सुबह करीब 8.15 बजे सूचना मिली कि जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे 52 के पास संतोष नगर में एक खाली प्लाट की झाडिय़ों में युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके मुंह से सफेद झाग आ रहे थे तथा शव के पास खाली इंजेक्शन-सिरींज भी पड़ी हुई थी। वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद भी मौके  पर पहुंचे, जिन्होने  आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाक्त करने पर आदित्य उफऱ्  लाला (19) पुत्र मुन्ना यादव निवासी रजबन हाल धन्ना तलाई निवासी के रूप में होने पर मां संध्या एवं पिता मुन्ना को बुलाकर शव की पहचान कराई गई, जहां अपने सबसे छोटे बेटे आदित्य उफऱ्  लाला (19)  को मृत अवस्था में पड़ा देख मां संध्या देवी बिलख पड़ी, यह चार भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक पेंटिंग का काम करता था। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दुष्टया मामला नशे के अधिक सेवन करने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि विगत दिनों ‘‘हुक्मनामा समाचार’’ में नशे की गिरफ्त में टोंक शहर नामक शीर्षक का समाचार प्रकाशित कर इस भयंकर नशे की लत से युवाओं को बचाने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। शव मिलने की जगह पर आस-पास रहने वाले लोगों ने भारी निराशा जाहिर कर कहा है कि टोंक शहर का युवा नशे के चुंगल में फंस गया है, यदि अब भी समय रहते पुलिस ने इस और ध्यान नहीं दिया तो वह दिन दूर नहीं जब स्कूल-कॉलेजों में पढऩे वाली लड़कियां भी इस नशे की चपेट में आ जायें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!