महेश नवमी पर आज मंडी में अवकाश रहेगा
फलोदी . कृषि उपज मंडी व्यापार संघ के निर्णय अनुसार आज महेश नवमी के अवसर पर मंडी परिसर में अवकाश रहेगा। कृषि मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश पुरोहित एवं सचिव धनसुख टरु ने बताया कि आज महेश नवमी पर्व पर कृषि उपज मण्डी समिति फलोदी व्यापार संघ के निर्णय अनुसार आज 29/05/2023 सोमवार को महेश नवमी धार्मिक पर्व है जिसमे माहेश्वरी समाज आयोजन में व्यस्त रहेगा, इस दिन मण्डी परिसर में अवकाश रहेगा। उन्होंने सभी किसान भाईयों से निवेदन किया है कि वे अपनी कृषि जिन्स मंगलवार 30/ 05/ 2023 को लावें।