Dark Mode
मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी नपा श्रीनिधि बी टी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के आम चुनाव माह अगस्त-सितम्बर, 2026 के लिये मतदान 9 एवं 11 सितम्बर 2026 को मतदान होने की स्थिति में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में परक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत अवकाश रहेगा ताकि उन क्षेत्रों के मतदाता मतदान कर सकें। जिले के कुल 230 वार्डों में से नगर पालिका आम चुनाव के प्रथम चरण 9 सितम्बर को नगर परिषद धौलपुर के 60 वार्ड, नगर पालिका राजाखेड़ा के 35 वार्ड, नगर पालिका मनिया के 20 वार्ड एवं नगर पालिका सैपऊ के 20 वार्डों सहित जिले के कुल 135 वार्डों में प्रथम चरण का मतदान होगा।
नगर पालिका आम चुनाव द्वितीय चरण में नगर पालिका बसेड़ी में 25 वार्ड, बाड़ी में 45 वार्ड एवं सरमथुरा में 25 वार्ड सहित द्वितीय चरण में कुल 95 वार्डों में मतदान होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!