इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला
लंबे इंतजार के बाद आईसीसी कभी भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर सकता है। ये टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाएगा। वहीं इसकी मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है हालांकि, ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल से खेला जाएगा। वहीं भारत के मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। लेकिन इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल टीमें भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम हैं। दोनों टीमों ने 2-2 बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। इसके बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है तो तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है जिसने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।