मोहर्रम पर्व पर नहरों में जल प्रवाह अधिक रहेगा
कोटा । मोहर्रम पर्व पर पानी की आवश्यकता को देखते हुए दाईं मुख्य नहर में जल प्रवाह बढ़ाया जाएगा। इस दौरान आसपास के नागरिकों को पानी के बहाव व गहराई अधिक होने की स्थिति में नहर में कूदना व स्नान आदि प्रतिबन्धित रहेगा। सहायक अभियंता दाईं मुख्य नहर ने बताया कि मोहर्रम पर्व के मध्यनजर दाईं मुख्य नहर में जल प्रवाह की आवश्यकता को देखते हुए पानी का बहाव अधिक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बहाव क्षेत्र में नहर में कूदना, पैर लटका कर बैठना, स्नान करना आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आम लोगों से नहर के बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।