Dark Mode
सोजत क्षेत्र में इन दिनों बढ़ रही साइबर क्राईम की घटनाएं 

सोजत क्षेत्र में इन दिनों बढ़ रही साइबर क्राईम की घटनाएं 

सोजत। सोजत सहित आस पास के क्षेत्र में इन दिनों साइबर क्राईम की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है हालांकि साइबर क्राईम के प्रति सोजत पुलिस जागरूक रहने के लिए लगातार अपील कर रही है परंतु जानकारी के अभाव एवं असावधानी से लोग इसके शिकार हो रहे हैं इन दिनों कोड 92 प्लस नंबर जो पाकिस्तानी सिम के बताएं जा रहें हैं से ज्यादा फोन आकर लोगो को ब्लैक मेल कर पैसो की ठगी की जा रही हैं इस संबंध में क्षेत्र वासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार के संचार मंत्रालय से मांग की है कि लोगों के गाढ़े खून की कमाई की लूट को रोकने के लिए साईबर क्राईम में लिप्त अपराधियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान करनें की मांग की हैं।  

ऐसे होते हैं साइबर क्राईम- भ्रामक संचार जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करके पीड़ितों को उनकी व्यक्तिगत जानकारी और संवेदनशील डेटा साझा करने या दुर्भावनापूर्ण डाउनलोड और वेबसाइटों के लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जाता है। फ़िशिंग घोटालों के उदाहरणों में ऐसे ईमेल शामिल होते हैं जो घरेलू ब्रांडों, वित्तीय संस्थानों, सरकारी एजेंसियों या सोशल मीडिया साइटों से आते प्रतीत होते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!