Dark Mode
आतिशी के साथ ये पांच नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, एक नए नाम को भी मिल सकता है मौका

आतिशी के साथ ये पांच नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, एक नए नाम को भी मिल सकता है मौका

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी और उनका मंत्रिमंडल 21 सितंबर को पद की शपथ लेगा। आतिशी शनिवार को 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। सत्तारूढ़ दल ने शुरू में तय किया था कि केवल आतिशी ही शपथ लेंगी, हालांकि बाद में यह तय हुआ कि उनकी मंत्रिपरिषद भी शपथ लेगी। आतिशी के साथ शपथ लेने वाले नेताओं के भी नाम सामने आ गए है। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली के चार अन्य मंत्री कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और इमरान हुसैन कैबिनेट पद बरकरार रखने के लिए तैयार हैं।


इसके अलावा नए नाम के तहत मुकेश अहलावत की भी चर्चा जोरो पर है। कहा जा रहा है कि वह भी नई एंट्री के तहत आतिशी मंत्रिमंडल में शपथ ले सकते हैं। इससे पहले आतिशी वित्त, शिक्षा और राजस्व जैसे 14 विभागों का प्रबंधन कर रही थीं और अरविंद केजरीवाल के कारावास के दौरान उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण थी। कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। हालाँकि आतिशी को व्यापक रूप से इस भूमिका के लिए सबसे आगे देखा जा रहा था, क्योंकि उनके अरविंद केजरीवाल और उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध थे, लेकिन केजरीवाल के उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज थीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!