Dark Mode
ग्लोइंग स्किन के लिए मददगार साबित हो सकते हैं, ये खास घरेलू उपाय

ग्लोइंग स्किन के लिए मददगार साबित हो सकते हैं, ये खास घरेलू उपाय

स्किन ग्लोइंग के लिए हम सभी कुछ न कुछ करते रहते है, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर स्किन ट्रीटमेंट कराते हैं। लेकिन बिजी लाइफ के साथ-साथ त्वचा पर ध्यान देना भूल ही जाते हैं। वर्किंग महिलाओं के लिए घर-परिवार और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियों से त्वचा पर ध्यान देना भूल ही जाती हैं। अगर आपके पास सुबह टाइम नहीं होता है तो आप रात को समय निकालकर स्किन का ख्याल रख सकती हैं। बस रात को आप अपने चेहरे पर कुछ खास चीजें अप्लाई कर सकती हैं, जिससे चेहरे पर निखार नजर आएगा।

एलोवेरा
एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से पिंपल, दाग -धब्बे और टैनिग की समस्या को दूर सकते हैं। सन टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। आप ताजा जल निकाल लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

दही
आप चाहें तो त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए चेहरे पर दही भी लगा सकते हैं। दही त्वचा को गहराई से साफ करता है और डेड स्किन को खत्म करता है। चेहरे पर दही इस्तेमाल करने पर स्किन मुलायम बनती है और त्वचा की रंगत भी सुधरती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप ठंडा दही लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10 मिनट तक इसके बाद चेहरे को साफ कर लें।

चंदन
चेहरे पर चंदन के इस्तेमाल करने से मुहांसे, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या दूर होती है। वहीं यह त्वचा की रंगत सुधारने के लिए भी काफी प्रभावी होता है। गर्मी में तेज धूप और सनबर्न से राहत पाने के लिए आप चेहरे पर चंदन का लेप लगा सकते हैं। सबसे पहले आप एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें पानी या गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलकर लेप तैयार कर सकते हैं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद साफ पानी से मुंह धो लें।

नारियल तेल
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे बढ़िया कोकोनट वर्जिन ऑयल लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप नाइट क्रीम लें, इसमें एक चम्मच कोकोनट वर्जिन ऑयल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगा लें और सुबह धो लें। रोजाना रात को सोते समय चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से आपको ग्लोइंग, सॉफ्ट स्किन मिल सकती है।

गुलाब जल
त्वचा में निखार लाने के लिए गुलाब जल का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। गुलाब जल चेहरे की त्वचा को हील करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है। चेहरे पर गुलाब जल लगाने से मुंहासें दूर होते हैं और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!