Dark Mode
किराणा की दुकान में चोर ने  नगदी पर किया हाथ साफ

किराणा की दुकान में चोर ने  नगदी पर किया हाथ साफ

टोंंक। पुरानी टोंक थानान्तर्गत सदर बाजार स्थित किराणा की दुकान से बीती रात अज्ञात चोर ताला तोडक़र नगदी समेत चांदी के सिक्के एवं ड्राई फु्रट आदि सामान चुराकर ले गया। सदर बाजार पुरानी टोंक निवासी पदमचन्द जैन ने पुलिस थाना पुरानी टोंक में दी गई रिपोर्ट में बताया कि रविवार को सुबह पड़ोसी दुकानदारों द्वारा उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े होने की सूचना दिये जाने पर उसने दुकान में जाकर सम्भाला तो गल्ले में रखे करीब 20 हजार रू. की नगदी सहित दीपावली लक्ष्मी पूजा के लिए रखे चांदी के सिक्के एवं काजू-बादाम के पैकिट गायब मिले। चोरी की वारदात  की सूचना  पुरानी टोंक थाने में दिये जाने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाये है। पुलिस ने पीडि़त दुकानदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!