ई-मित्र की दुकान को चोर ने बनाया निशाना
टोंक। कोतवाली थाना क्षैत्र में छुट्टन के चौराहे पर स्थित लिव-ए-लोन ई-मित्र की दुकान में रात्रि को चोर ने दुकान का शटर तोडक़र गल्ले में रखे 25 हजार रूपए लेकर फरार हो गये। दुकान में लगे सीसी टीवी में कैद हुई वारदात में चोर ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अल सुबह राहगीरों ने ई-मित्र संचालक को सूचना देने पर ई-मित्र संचालक अपनी दुकान पहुंचा, जहां पर शटर टुटा हुआ देखकर ई-मित्र संचालक ने कोतवाली थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुकान मालिक जुल्फेकार अंसारी ने बताया कि वह रात 11 बजे दुकान बंद कर घर गया था।