नोखा में फिर चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी
बीकानेर। कडक़ड़ाती व कंपकंपाती सर्दी में सूने व बंद मकान चोरों के निशाने पर है। एक बार फिर चोरों ने बीकानेर जिले में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
दरअसल यह मामला जिले में नोखा कस्बे का है। नोखा के बाबा छोटूनाथ नगर निवासी रामदेव लखारा ने थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह पूरे परिवार के साथ गय 31 दिसम्बर को बाहर गया हुआ था। कल बुधवार दिनांक 03 जनवरी को वापस लौटा तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अन्दर जाकर देखा तो स्टोर रूम में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा मिला। जब उसने संभाला तो घर में रखे जेवरात व नगदी नदारद मिली। उसके मुताबिक अलमारी में रखी सोने की दो चेन, दो सोने के ब्रासलेट (150 ग्राम), सोने के दो हार, रखड़ी, सोने की मुहर, चांदी की तकरीबन एक किलोग्राम की डली, पांच चांदी के सिक्के, एक लाख रुपए नगदी (500-500) को अज्ञात चोर चुरा ले गए।