नेत्र विभाग के बंद पड़े भवन पर चोरों ने बोला धावा
नसीराबाद. राजकीय सामान्य चिकित्सालय के बंद पड़े नेत्र विभाग भवन को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए भवन में पड़े कूलर पंखे सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए जानकारी के अनुसार राजकीय सामान्य चिकित्सालय का नेत्र विभाग का भवन काफी सालों से बंद पड़ा है जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर भवन का गेट तोड़कर उसमें पड़े कूलर व पंखे सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन के द्वारा भी बंद पड़े भवन की काफी समय से सुध नहीं ली गई जिसके कारण यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है की चोरी की वारदात कब हुई उक्त संदर्भ में अस्पताल प्रबंधन से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु अस्पताल प्रभारी के द्वारा फोन नहीं उठाए जाने से संपर्क नहीं हो पाया जानकारी के अनुसार नेत्र विभाग के बंद पड़े भवन में चोरी की वारदात हो जाने पर शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर पास में बंद पड़े रेन बसेरे में लगे पंखों को हटा दिया गया सिटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन के द्वारा समाचार लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट नहीं दी गई 2018 में भी बंद पड़े नेत्र विभाग के भवन में से लाखों रुपए की लागत की फेको मशीन सहित अन्य उपकरण चोरी हो गए थे किंतु चोरी के मामले का आज तक खुलासा नही हुआ विचारणीय बिंदु है अस्पताल प्रबंधन को मालूम है कि पूर्व में भी बंद पड़े भवन में चोरी हो चुकी है उसके बावजूद वहां से कूलर पंखे आदि सामान क्यों नहीं हटाया गया जोकि अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है