Dark Mode
दो घरों में चोरों ने लगाई सेंध, नगदी व सोने-चांदी के जेवर पार

दो घरों में चोरों ने लगाई सेंध, नगदी व सोने-चांदी के जेवर पार

बीकानेर। बीकानेर में चोरी की घटनाओं का थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चौबीस घंटे में शहर के दो थाना क्षेत्रों से चोरी का मामला सामने आया है। चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी ले गए। चोरों ने मुक्ता प्रसाद नगर और जयनारायण व्यास कॉलोनी के घरों को निशाना बनाया। मुक्ता प्रसाद नगर के रामपुरा बस्ती में रहने वाले गणपत राम बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह एक दिन के लिए बाहर गए थे। घर में कोई नहीं था। वापस लौटे तो ताले टूटे थे और घर के अंदर सारा सामान बिखरा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद गायब था। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में भी चोरी का एक मामला सामने आया है। ये मामला 22 जनवरी का है लेकिन एफआईआर अब दर्ज कराई गई है। जयपुर रोड स्थित खाटू नगर में रहने वाले भीम साई जाट ने बताया कि 22 जनवरी को वह महज तीन-चार घंटे के लिए घर से बाहर गया था। पीछे से ताले तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोर ले गए। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!