चोरों ने तेजाजी मंदिर की दान-पेटी पर किया हाथ साफ।
जमवारामगढ़ . आंधी थाना अन्तर्गत बिरासना गांव के तेजाजी मंदिर में लगी दान पेटी को तोड़कर सोमवार रात को अज्ञात चोर दान की रकम चुरा ले गए। मंगलवार सुबह जब मंदिर का पुजारी मंदिर में पूजा करने गया तो दान पेटी टूटी हुई देख हक्का-बक्का रह गया। ओर पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने तेजाजी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने यहां पर लगी दान पेटी को तोड़कर उसमें से दान की रकम चुराकर ले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।