गुंसाई महाराज के मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ
रतनगढ़ । स्थानीय वार्ड संख्या 41 में कम्मा कॉलोनी स्थित गुंसाईजी महाराज के मंदिर में अज्ञात चोरों ने दो चांदी के छत्रों की चोरी कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर से पूर्व में दो दफा रेडियो का माउथ व पैन ड्राईव गायब हो चुके थे। मंदिर की सार-संभाल करने वाला अजय कुमार माली मंदिर में पहुंचा, तो गुंसाईजी महाराज के श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दो चांदी के छत्र नदारद मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसआई राजेंद्रसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। चोरी की घटना की जानकारी मिलने के साथ ही लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।