Dark Mode
चोरों ने एक ही रात में 6 दुकान और 1 मकान पर बोला धावा

चोरों ने एक ही रात में 6 दुकान और 1 मकान पर बोला धावा

बहरोड़। नीमराना कस्बे में मंगलवार देर रात चोरों ने 6 दुकानों और मकान में धावा बोला। जिसमे होली टीबा स्तिथ लोकित कम्प्यूटर ई-मित्र की दुकान का ताला तौड़कर दुकान में रखे 18500 रुपये, भारती जन आरोग्य केंद की दवा की दुकान से 3000हजार रुपये, ग्राम सेवा सहकारी समिति की शटर का ताला तौड़कर अंदर रखी अलमारी को चोरों द्वारा खंगाली गयी मगर कोई नगदी नही मिली। ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थप जोगेंद्र यादव ने बताया कि यह दूसरी घटना हैं। दो वर्ष पहले भी चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसमे दो लाख दस हजार रुपये चोरी हुए थे जो अभी तक पुलिस बरामद नही कर पाई। उधर पुरानी तहसील से नीमराना फोर्ट को जाने वाले रास्ते पर श्री श्याम ज्वेलर्स की दुकान के मालिक का कहना हैं कि दुकान का ताला तोड़कर करीब 13 से 14 लाख की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। जिसकी घटना सी सी टीवी कैमरे में रिकोर्ड हैं। पुरानी सरकारी अस्पताल के पास रामकिशन प्रजापत की दवा की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे 700 रुपये चोरी कर गए व उससे कुछ दूरी पर संजय शर्मा के घर का ताला तोड़कर अंदर खड़ी मोटरसाइकिल को ले जाने की कोशिश की। लेकिन चोर उसमें कामयाब नहीं हो सके एवं शेरसिंह प्रजापत की दर्जी की  दुकान का भी टाला तौडा गया। मगर उसमें चोरों को कुछ हाथ नही लगा। चोरी घटना से पीड़ित दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस दी। पुलिस सी सी टीवी कैमरों के माध्यम से जाँच पड़ताल में जुटी गई हैं। ज्ञात रहे कि नीमराना में आए दिन चोरी डकैती होती रहती है। आज से काफी साल पहले भी योगेश ज्वेलर्स पर चोरी हुई थी, आर्टेक्ट मॉल में भी ज्वेलर्स पर भी चोरी हुई थी, गोपाल ट्रेडर्स पर व्यापारियों ने नीमराना के मुख्य मार्गाे को भी अवरोध किया था, बाइक चोरी आए दिन होती रहती हैं। लेकिन पुलिस का अंकुश नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!