Dark Mode
चोरों ने सूने मकान से जेवरात और 70 हजार नकदी पार की

चोरों ने सूने मकान से जेवरात और 70 हजार नकदी पार की

धौलपुर। आवासन मण्डल कॉलोनी में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 3 लाख रुपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार जयपुर में इलाज कराने के लिए गया था। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आवासन मण्डल  कॉलोनी निवासी सुरेंद्र श्रोती ऑपरेशन कराने के लिए करीब 15 दिन पहले जयपुर गए थे। जिस कारण उनका पूरा परिवार जयपुर में था और मकान सूना था। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है और चोरी होने की आशंका है। इस पर परिजन जयपुर से शाम धौलपुर आए और जांच करने पर पता लगा कि चोर घर से सोनी-चांदी के जेवरात सहित 70 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि चोर घर से नकदी सहित कुल 3 लाख रुपए की चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!