सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
भीलवाड़ा। शहर के भीमगंज थाने क्षेत्र की सांगानेर कॉलोनी गली नंबर 12 में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार रमेशचन्द्र कोली अपने परिवार के सदस्यों के साथ 17 फरवरी को सामाजिक कार्यक्रम में शरीक होने जयपुर गए हुए थे, इस दौरान घर सूना था। 20 फरवरी को रात 3 से 6 बजे के बीच चोरों ने कोली के घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश कर 50 हजार रूपये नकद, दो तोला सोने की अंगुठी, एक तोले का ओम का पेण्डल, दो जोड़ी चांदी की पायजेब 525 ग्राम, एक चांदी का कडा, 2 कडे बच्चों के, बच्चों के पायजेब 2 जोडी, 6 जोडी चांदी की बिच्छियां चुरा ली। सुबह करीब 7 बजे के लगभग परिवादी के परिचित की सूचना पर जयपुर से भीलवाडा आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। मकान के सभी कमरों व मेन गेट के ताले टुटे हुए थे । नकदी व जेवरात गायब थे। इसकी सूचना भीमगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौक़ा मुआयना करने के बाद मामले की जाँच शुरू की है।