सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के गहने और नकदी की पर
धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में ओंडेला रोड पर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर मकान के मैन गेट से घर के अंदर घुसे। जहां से खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने घर में रखे 22 हजार 570 रुपए और लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार को वह स्कूल में पढ़ाने के लिए गया था, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट में बताया कि शाम को जब स्कूल से पढ़ाने के बाद घर लौटा तो उसे चोरी की वारदात का पता चला। चोर घर से 22 हजार 570 रुपए के साथ ढाई तोले सोने और ढाई सौ ग्राम चांदी के गहनों को चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को निहालगंज थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।