Dark Mode
व्यापारी पर फायरिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी पर फायरिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

 


धौलपुर। संतर रोड पर 7 फरवरी को एक व्यापारी पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन जताते हुए नाराजगी जाहिर की थी। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
सीओ सिटी सुरेश सांखला के नेतृत्व में की गई कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया कि 7 फरवरी को कुछ बदमाशों ने संतर रोड पर एक दुकान पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद व्यापारियों ने दो बदमाशों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से ठीक होने के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि घटना में शामिल तीसरे बदमाश छोटू उर्फ पुष्पेंद्र (22) पुत्र माता प्रसाद गुर्जर निवासी मानपुर की तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर तीसरे आरोपी छोटू उर्फ पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पुलिस घटना के वक्त मौजूद दूसरे आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!