नगर पालिकाओं के लिए मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न
कोटा। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की नगर पालिका सुल्तानपुर, इटावा, रामगंजमंडी, सुकेत एवं सांगोद के लिए सोमवार को मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न किया गया। रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों को संबंधित पोलिंग बूथ आवंटित किए गए। यह प्रक्रिया इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सम्पन्न की गई। रेंडमाइजेशन के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी राजेश जोशी, मतदान दल प्रभारी मुकेश चौधरी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष शर्मा उपस्थित रहे।