Dark Mode
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया का कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ये खिलाड़ी बने टीम इंडिया का कप्तान

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब भारतीय टेस्ट टीम की कमान कौन संभालेगा? चयनकर्ता भी इसको लेकर खूब माथा पच्ची कर रहे होंगे। टीम में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के रूप में कई दावेदार है, लेकिन किसे इस लंबे फॉर्मेट की कमान सौंपी जाएगी ये देखने वाली बात होगी। भारत को अगले महीने 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है, इस सीरीज के लिए पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने और किसी पर नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया है।


अनिल कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि, शायद सिर्फ इस सीरीज के लिए बुमराह को चुना जाए और फिर देखें कि उनकी फिटनेस कैसी है?कुंबले ने आगे कहा कि, मुझे पता है कि तेज गेंदबाज होना आसान नहीं है। उन्हें चोट लगी हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वे ब्रेक पर थे और इस आईपीएल में ही वापसी कर रहे हैं। लेकिन मैं फिर भी बुमराह को चुनूंगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में बुमराह को सभी पांच टेस्ट मैचों में शामिल कनरे के भारत के बेताब प्रयास में तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी और वह काफी हद तक क्रिकेट से दूर थे। ऐसे में कुंबले ने भी माना कि बुमराह के लिए इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच खेलना संभव नहीं होगा। इसलिए बुमराह के लिए बेहतर कार्यभार प्रबंधन की बहुत जरूरत है। कुंबले ने कहा कि, जब भी ऐसा होता है उपकप्तान आकर कार्यभार संभाल लेता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!